गया, जनवरी 24 -- आमस थाने की पुलिस ने एक्साइज, फॉरेस्ट विभाग व एसटीएफ के साथ जंगलों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर दो दिनों में पांच एकड़ अफीम की फसल को नष्ट किया है। जंगल पहाड़ों में पुलिस की लगातार अफीम विरोधीअभियान चलाए जाने से धंधे को करनेवाले लोगों के हड़कंप है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मस्तूल पहाड़ी क्षेत्र में तीन एकड़ व शनिवार को लाल पहाड़ी क्षेत्र में दो एकड़ अफीम की फसल नष्ट किया गया है। बता दें कि आ के घने जंगल पहाड़ वाले इलाके में सालों से अफीम की खेती की जाती रही है। जिसकी भनक लगते ही पुलिस के अधिकारी जवान नष्ट कर रहे हैं। जानकारी है कि यहां इस धंधे को दूसरे प्रदेश के माफिया स्थानीय लोगों के माध्यम से करवाते हैं। उपज होने पर बेचकर गाढ़ी कमाई करते हैं। लेकिन पिछले दो सालों से इनके इस धंधे पर पुलिस की न...