गया, जनवरी 23 -- आमस प्रखंड के हमजापुर के दो घरों से चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली। घटना गुरुवार रात की है। घरवालों को घर में हुई चोरी की जानकारी दूसरे दिन हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें चोर भागते हुए देखे गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पीड़ित घरवालों ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, बारिसनगर के शमशेर खान की बीमार बहन घर में ताला बंद कर इलाज कराने अस्पताल चली गई थी, जिसका लाभ उठाकर उनके बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए। शमशेर के बहनोई उड़ीसा में रहते हैं। इसी मोहल्ले के नूरेशा खातून के घर में दीवार फंड कर घुस गोदरेज में रखे कान की बाली, पतोहू का झुमका, कई ...