गया, फरवरी 2 -- आमस के प्रतिनिधि भवन में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में 28 आवेदन आए। बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि राजस्व से सबसे अधिक 23 आवेदन आए, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चार और राशन के सिर्फ एक आवेदन आए। जांच कर निष्पादन करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मियों दिया गया है। हालांकि जनता दरबार में आए मामले के निष्पादन में अंचल कर्मी सुस्ती बरत रहे हैं। इस वजह लोगों में निराशा है और जनता दरबार के प्रति दिलचस्पी घट रही है। तीसरे जनता दरबार में बहुत कम लोग शिकायत लेकर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक सरकार के निर्देश पर प्रखंड में अधिकारियों की ओर से लगाए जा रहे जनता दरबार में अब तक के जनता दरबार में राजस्व से जुड़े सौ के करीब आवेदन आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर परिमार्जन के हैं। लेकिन, उनका निष्पादन बहुत धीमे गति से किया ...