जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- विधायक सरयू राय ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (आमबगान) मैदान की बिगड़ी हालत पर उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। शनिवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मैदान कार और बसों की अवैध पार्किंग, गैर लाइसेंसी गैराज, अस्थायी दुकानों और झोपड़ियों का अड्डा बन गया है। मैदान के एक कोने में कश्मीरी उलन मेले का लगना भी अतिक्रमण की स्थिति को दर्शाता है। उनकी अनुशंसा पर विधायक निधि से नेताजी की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, लेकिन मैदान की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। मैदान में घुमंतु लोगों ने झोपड़ीनुमा घर बनाकर कब्जा कर लिया है। इससे न सिर्फ मैदान की सुंदरता धूमिल हुई है, बल्कि यह सार्वजनिक स्थल अवैध गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। 2014 से 2019 के बीच विधायक रहने के दौरान जुस्को द्वारा मैद...