हमीरपुर, जनवरी 4 -- सरीला। कस्बा में खेड़ाशिलाजीत मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक जमौड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय जयहिंद बाइक से सरीला से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर अतरौली गांव निवासी 18 वर्षीय निर्देश पुत्र संतोष, 19 वर्षीय रंजीत पुत्र सोमेश और 18 वर्षीय आशीष पुत्र देवेंद्र सिंह सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 112 पीआरवी के हेड कांस्टेबल उदयभान और कांस्टेबल रवींद्र सिंह ने ...