लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- लखीमपुर-बेहजम रोड पर गूमचीनी क्रेशर के पास बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दो पिकअप की आमने सामने भिडंत हो गई। इतना इतना जोरदार था पिकअप के अंदर लोग फंसे रह गए। पुलिस ने पिकअप को काटकर अंदर से लोगों को निकाला। हादसे में जख्मी एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैधरी निवासी 45 वर्षीय दिनेश प्रजापति बुधवार की सुबह लखीमपुर से पिकअप में टायल्य भरकर बेहजम जा रहा था। जैसे ही वह लखीमपुर बेहजम रोड गूमचीनी क्रेशर के पास पहुंचा, तभी बेहजम की ओर लखीमपुर की तरफ आ रही पिकअप उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.