पीलीभीत, फरवरी 14 -- पूरनपुर। मैगलगंज हाईवे पर शनिवार की देर शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला लखीमपुर खीरी के गांव मोहम्मदी निवासी हरिओम (35) पुत्र रामसागर हाईवे से होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव चंदोखा निवासी रामेश्वर बाइक से आ रहे थे। आमने-सामने बाइक की टक्कर में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस102 पहुंची। ईएमटी मनोज कुमार और पायलेट निर्देश ने मौके घायलों को देखा। इसके बाद दोनों को सीएचसी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.