पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ‌पलामू जिले के पाटन मुख्य बाजार में बुधवार सुबह दो बाइक की बीच आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवक जख्मी हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सतहे गांव निवासी मृत्युंजय कुमार, छतरपुर थाना क्षेत्र के लठेया गांव निवासी आकाश कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृत्युंजय कुमार आकाश और विवेक के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर तसउआ गांव अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान पाटन मुख्य बाजार के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक सीधे टक्कर मार दी जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गए। बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एमआरएमसीएच मे ...