मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर l जिले के हलिया थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव पास सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए l मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया l जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजन सिंह गुर्जर अपनी बहन रविता को सुबह बाइक से लेकर हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने भटवारी गांव स्थित जगधारी प्रसाद इंटर कॉलेज जा रहे थे l हलिया ड्रमंडगंज मार्ग हथेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार स्वतंत्र फाइनेंस कंपनी में कार्यरत जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 19 वर्षीय मनोज कुमार सिंह की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई l टक...