मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- मिर्जापुर। जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव के पास दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। थाना क्षेत्र के बनकी गांव के दीपक पटेल ने बताया कि रामबाबू (35) निवासी हलिया सोमवार की शाम अपने ससुराल बनकी आ रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से भीम (28) निवासी अतरैला पाण्डेय बंजारी पवारी से घर लौट रहे थे। जब दोनों बाइक सवार जमोहरा गांव के पास पहुंचे तो आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे दीपक पटेल व पीआरवी पुलिस ने दोनों घायलों को पटेहरा पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...