शाहजहांपुर, मार्च 15 -- रोजा थाना क्षेत्र के मेजबान होटल से आगे दो बाइको में आमने सामने टक्कर हो गई। दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक की युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामापुर बरकतपुर निवासी रजनीश उम्र लगभग 35 वर्ष शनिवार दोपहर वह किसी काम से बाइक से शहर की ओर जा रहा था। रोजा क्षेत्र के मेजबान होटल को आगे कुछ दूरी पर अंडरपास के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो सवार बुरी तरह से चोटिल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामापुर बरकतपुर के रजनीश को मृत घोषित कर दिया। त्योहार पर रजनीश की मौत की खबर सुनकर घर मातम छा गया। सभी रोरो कर बेहाल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...