शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- बेवर-पीलीभीत राजमार्ग 730सी पर सोमवार की शाम हाईवे पर आमने-सामने आए दोनों चालकों ने खुद को बचाने का पूरा प्रयास किया। यही कारण है कि दोनों वाहन आमने सामने न टकराकर साइड से टकराए। अगर आमने-सामने की टक्कर होती तो घटना और भयावह हो सकती थी। क्योंकि कार में सात लोग सवार थे। ट्रक चालक राहुल पुत्र अरविंद निवासी किसनी जनपद मैनपुरी ने बताया कि वह पशु आहार लेकर जा रहा था। उसने कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से एक कार ने भी दूसरी को ओवरटेक किया। तभी दोनों आमने सामने आ गए। हालांकि इस दौरान दोनों ने खुद को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वहां एक ढाबा है। ढाबे के कारण सड़क किनारे खोखे भी थे। खोखे के पास 10-15 लोग थे। अगर दोनों चालकों ने सूझबूझ न दिखाई होती तो सड़क किनारे खड़े लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.