छपरा, दिसम्बर 18 -- एकमा। छपरा- सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531पर आमडाढ़ी ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की सुबह तीन वाहनों की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टाटा से सीवान की ओर जा रही एक बस आमडाढ़ी ओवरब्रिज के पास सीवान की दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रही दूसरी बस भी आगे चल रही बस से जा भिड़ी, जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में स्कॉपियो में सवार एक महिला और अगली बस में सवार तीन यात्री समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में सीवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के बलिया पट्टी गांव निवासी बीरेंद्र सिंह, बड़हरिया थाना क्षेत्र के कर्बला गांव निवासी इमामू हक की पत्नी तज्जाम खातून, स्नेहा यादव सहित अन्य शामिल बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों व प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.