बिजनौर, फरवरी 18 -- शांति समिति की बैठक में लोगों से प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया। बुधवार को रमजान माह सहित आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद जिम्मेदार लोगों समेत उलेमाओं को त्यौहारों के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी बिजेन्द्र राठी ने शांति व्यवस्था तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने का आवाहन किया | उन्होंने कहा कि रमजान का महीना शुरू हो रहा है। इस दौरान अन्य त्यौहार भी मनाए जाएंगे | उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस तथा प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया। कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने लोगों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने की हिदायत दी। इस मौके पर एसएसआई श्रीपाल सिंह, एसआई रा...