गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव का आपकी मेयर आपके द्वार कार्यक्रम आम नागरिकों और निगम प्रशासन के बीच की दूरी कम करने में सफल साबित हो रहा है। इसी कड़ी में, मेयर डॉ. यादव ने मंगलवार को गांव कासन में जनता दरबार आयोजित किया। ग्रामीणों ने मेयर के सामने अपनी समस्याएं रखीं और गांव के विकास कार्यों की सूची सौंपी। मेयर डॉ. यादव ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। अपने संबोधन में मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि आपकी मेयर आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ही यह है कि अधिकारी गांव-गांव पहुंचें और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वह पारदर्शिता से काम करें और सौंपे ...