रुडकी, जनवरी 3 -- रुड़की, संवाददाता। सेवा परमो धर्म की ओर से मुख्य संरक्षक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता और कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने शनिवार को खंजरपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। इसमें मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डॉक्टरों ने सौ से अधिक मरीजों के बीपी, शुगर, लीवर, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, दांतों आदि की जांच की। हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी एवं सामान्य रोग विशेषज्ञों ने भी अपनी सेवाएं दी। इस दौरान रूप चौधरी, जतिन हांडा, नवीन गुलाटी, हेमेंद्र चौधरी, जावेद तारिक, पंकज सोनकर, सलमान बीएलए, सलमान खंजरपुर, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.