देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2025 गुरुवार को जिले में आदि कर्मयोगी अभियान कार्यक्रम के तहत सभी दस प्रखंडों के पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ग्राम सभा के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान विशेष रूप से ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पोषण और किसान कल्याण जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी ग्रामीणों को बताया तथा विकास कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही ग्रामीणों को उनकी सहभागिता से विकास को गति देने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता, पारदर्शिता एवं ग्राम विकास की योजनाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.