मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का कार्य पूरा हो गया है। शासन से निर्धारित समय से लगभग डेढ़ माह विलंब से इस पुल पर आवागमन शुरू हो पाया है। अब चुनार, नरायनपुर, अहरौरा और जमालपुर जाने वालों को अब पंद्रह किमी अतिरिक्त चक्कर नहीं काटना होगा। साथ ही देवरी स्थित केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को भी अब स्कूल आने-जाने की बेहतर सुविधा मिल गई। बाइपास मार्ग सिंगल होने से अक्सर सुबह और दोपहर में जाम लग जाता था, जिससे बच्चों को घर और स्कूल पहुंचने में काफी विलंब होता था। वहीं, संकरा मार्ग होने से दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती थी। हालांकि, अभी इस ओवरब्रिज को छोटे वाहनों के लिए ही चालू किया गया है। रेलवे और प्रदेश सरकार ने मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहग...