मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आमगोला की ओर से 15 फरवरी की सुबह दस बजे त्रिमूर्ति शिव जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले सुबह नौ बजे से बिहार-झारखंड सेवा केंद्र की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी बीके रानी दीदी परमात्मा शिव के अवतरण और महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक अर्थ के बारे में बताएंगी। साथ ही शिव ध्वजारोहण किया जाएगा। इसकी जानकारी बीके कंचन ने शुक्रवार को दी। मौके पर बीके सीता, बीके पुष्पा, उमेश प्रसाद ठाकुर, जनकराज सहाय, अर्चना सहाय, प्रो. रंजना झा, राजकपूर, बीके डॉ. फनीश चन्द्र, मनीष कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.