भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अमेरिका के साथ हुई नई ट्रेड डील से भागलपुर सहित पूर्वी बिहार और कोसी क्षेत्र के किसानों व कृषि कारोबारियों के लिए बड़ी संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। इस समझौते के तहत भारत के कई प्रमुख कृषि उत्पादों पर शून्य फीसदी टैरिफ लागू करने का ऐलान किया गया है। खास बात यह है कि केला, आम और मशरूम जैसे उत्पादों के साथ-साथ पहली बार चेस्टनट यानी पानीफल सिंघाड़ा को भी भारत के कृषि निर्यात उत्पादों की सूची में शामिल किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि यह ट्रेड डील भारतीय कृषि को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि शून्य फीसदी टैरिफ से भारतीय उत्पाद अमेरिका में अधिक प्रतिस्पर्धी कीमत पर उपलब्ध होंगे, जिससे निर्यात बढ़ेगा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.