देवरिया, फरवरी 28 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। स्वर्णकारों से आभूषण लेकर हेरा-फेरी करने वाली महिला को दुकानदारों ने गुरुवार को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सौंप दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कसया क्षेत्र से आभूषण भी बरामद किया है। तरकुलवा कस्बा में रहने वाले आधा दर्जन सराफा को एक महिला नकाब लगाकर आभूषण लेकर गलत नाम पता बताकर आभूषण ठग ली थी। गुरुवार की दोपहर में वह महिला कस्बे की एक सराफा के पास आभूषण लेने पहुंची, सराफा को शक हुआ तो नकाब उठाया तो महिला को वह पहचान गया। इसके बाद सराफा कारोबारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि महिला को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.