चंदौली, फरवरी 1 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पटनवा गांव स्थित संकट मोचन कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात कॉलोनी निवासी सोती सिंह के मकान और दुकान को चोरों ने खंगाल दिया। भुक्तभोगी के अनुसार, उनके घर में चोरी करीब आठ लाख रुपए के आभूषण और 80 हजार नगद की हुई है। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर मुगलसराय कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। भुक्तभोगी के अनुसार उसका मकान और दुकान सटे हुए हैं। देर रात चोर पहले दुकान में घुसे उसके बाद मकान में प्रवेश किए। जहां से उन्होंने दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी, दो झुमका, चांदी का पायल और 80 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। इस बाबत कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...