मऊ, नवम्बर 26 -- मऊ। जिले के प्रमुख आभूषण व्यापारी विजय सर्राफ, अजय सर्राफ और मनीष सर्राफ की मां 82 वर्षीय शकुंतला देवी का निधन बुधवार को हो गया। निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि स्व. शकुंतला देवी मऊनाथ भंजन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वे प्रमुख समाजसेवी महेश चंद्र आर्य बच्चा बाबू की धर्मपत्नी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...