मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मारपीट, गाली-गलौज, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाते आभूषण व्यवसायी आनंद कुमार गुप्ता ने नगर थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस को बताया है कि उनके साथ यह घटना बीते 12 अप्रैल को हुई थी। इसमें आभूषण व्यवसायी राजीव कुमार और राहुल कुमार को आरोपी बनाया है। बकाया का तगादा करने पर घटना करने का आरोप लगाया है। आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के समय ही आवेदन दिया था, तब तत्कालीन थानेदार ने केस दर्ज नहीं किया था। वर्तमान थानेदार कमलेश कुमार को फिर से आवेदन दिया गया तो उन्होंने एफआईआर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.