सहरसा, नवम्बर 30 -- सलखुआ, एक संवाददाता। सलखुआ मुख्य बाजार में शनिवार की देर रात चोरों ने आभूषण दुकान के शटर ताला तोड़ बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार ने पांच किलो चांदी और पचास ग्राम सोना, सात हजार रुपए चोरी की बात कही है।शनिवार की रात चोरों ने बाइक शोरूम के समीप स्थित भूषण सोनी की दुकान को निशाना बनाया ।आलमारी का लॉक तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान उड़ा लिया।घटना की जानकारी दुकानदार को मकान मालिक द्वारा दिया गया। मकान मालिक से जानकारी मिलने के बाद पीड़ित दुकानदार जब रविवार की सुबह अपना दुकान खोलने आये तो देखा की ताला टूटा ताला हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है।जिसके बाद दुकानदार का होश उड़ गया।मुख्य बाजार में चोरी की घटना पर आसपास के दुकानदार व लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोगों मे आक्रोश देखा गया...