आरा, फरवरी 17 -- -भोजपुर के गजराजगंज बाजार की सोमवार रात की घटना -सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद, तीन-चार चोरों की संलिप्तता -सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा/ उदवंतनगर। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार की रात एक आभूषण दुकान में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आयी है। चोर दुकान का शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और लाखों रुपए के आभूषण ले भागे। वारदात गजराजगंज बाजार पारसनाथ ज्वेलर्स में हुई है। मंगलवार की सुबह आभूषण दुकान में चोरी की खबर से बाजार में सनसनी मच गयी। हालांकि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इसमें तीन-चार चोरों को देखा जा रहा है। सभी के चेहरे पर नकाब थे, लेकिन एक का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। पुलिस फुटेज के जरिए चोरों की पहचान और धरपकड़ में जुटी है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.