मधुबनी, फरवरी 22 -- हरलाखी। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने उमगांव में आभूषणों के दुकानों का मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों से बातचीत किया और किसी भी तरह के अप्रिय घटना से बचने के लिए दुकान के अंदर व बाहर सभी दिशा में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के उमगांव, हरलाखी, विशौल, पिपरौन, फुलहर, गंगौर व हुर्राही चौक सहित अन्य कई चौक चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र सभी सोने चांदी के दुकानदारों की पहचान की गई है। दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उसके दुकान व घर की दूरी, दुकान की लागत सहित अन्य बिंदुओं पर बातचीत करते हुए सभी को कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.