औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा टोला धनु बिगहा गांव निवासी और अरई स्कूल में कार्यरत शिक्षिका खुशबू कुमारी आभूषण ठगी मामले में पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान से इंकार कर रही हैं। विदित हो कि बीते 18 नवंबर को अज्ञात ठग उनके घर पहुंचे थे और सोना-चांदी साफ करने के बहाने कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए थे। अगले दिन उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटिहार जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शिक्षिका ने बताया कि मुख्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और पकड़े गए दोनों व्यक्ति घटना में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि पुलिस औपचारिकता पूरी कर रही है। वास्तविक आरोपी पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दोनों गिरफ्तार व्यक्ति ठगी में शामिल नहीं थे। इधर रिसियप थानाध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.