मधुबनी, फरवरी 24 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। पतौना थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव में तीन ठग को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गये तीनों ठग दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। ठगों की पहचान बहेड़ी के नौडेगा निवासी शक्तिलाल देव,सोनकी थाना के जफरा के चन्द्रशेखर लाल देव व प्रदीप लाल देव के रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को बरदाहा गांव के संजय सहनी के घर तीनों कथित ठग पहुंचे। घर में संजय सहनी की भाभो को विश्वास में लेकर सोने का मंगलसूत्र और एक हजार रूपया यह कह कर मंगवा लिया कि गंगा जल छिड़क इसे शुद्ध किया जायगा। इससे घर में सुख और समृद्धि आयेगी। इसी बीच महिला को झांसा देकर सभी ठग जाने लगा। तब महिला को अपनी गलती समझ में आयी और वह शोर मचायी, आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए, ग्रामीणों ने तीनों ठग को पकड़ कर पतौना पुलिस को सूचना दी। मौ...