गंगापार, दिसम्बर 1 -- एसओजी यमुनानगर जोन एवं थाना शंकरगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आभूषण चोरी मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये कीमत की पीली धातु की झुमकी, ज्वेलरी बिक्री से प्राप्त 36 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त आटो बरामद किया है। दोनों युवकों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के ही पावर प्लांट नहर पुलिया के पास से की गई। पकड़े गए आरोपित मो. चांद निवासी बुंदावा, घूरपुर और राजेश निवासी कोटवारन का पुरवा, बारा हैं। 29 नवंबर को मोटियान टोला निवासी सुधा सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ऑटो चालक और उसके साथियों ने उनका बैग काटकर जेवरात चोरी कर लिए। मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि 21 नवंबर को रेलवे फाटक के पास महिला और उसकी बच्ची को आटो...