हाजीपुर, जनवरी 6 -- लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र के विलनपुर गांव में की गई छापेमारी के दौरान 30 दिसंबर को बरामद समानों में से सोना-चांदी (आभूषण) और नगदी चुरा लेने के आरोप में एसपी वैशाली ललित मोहन शर्मा के आदेश पर निलंबित थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई सुमन जी झा, अनुबंध चालक संतोष कुमार, अनुबंध चालक सोनू कुमार, नीजी चालक मिथलेश कुमार एवं चौकीदार कैलाश राम का बेटा कुंदन कुमार पर एक राय होकर सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए,आपराधिक कदाचार कर धन अर्जित करने, अमानत में खयानत करने बरामद सोना चांदी के जेवरात, नकद रुपया के गबन करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 30 दिसंबर को निलंबित थानाध्यक्ष संतोष कुमार, अनुबंध चालक सोनू कुमार, अनुबंध चालक संतोष कुमार, प्राइवेट चालक मिथलेश कुमार और चौकीदार कैलाश राम का बेटा ...