देवरिया, फरवरी 16 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। सोने के आभूषण गलाने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर नकहवा टोला निवासी ममता देवी, पत्नी भरत निषाद, ने कस्बे की सत्यम ज्वैलर्स नामक दुकान पर अपने छह आभूषण दो प्रतिशत ब्याज पर अलग-अलग तिथियों में गिरवी रखी थी। पीड़िता के अनुसार, पूरा भुगतान करने के बाद जब वह अपना आभूषण लेने गई तो दुकानदार ने आभूषण गलाने की बात कही। विरोध करने पर गाली-गलौज की और झपट्टा मारकर उसकी सभी रसीदें छीन लीं। पीड़िता ने मामले की तहरीर तरकुलवा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कस्बे के ही दुकानदार प्रहलाद वर्मा, उनके दो बेटों और एक बेटी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.