बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- आभूषण खरीद के नाम पर फ्रॉड करने वाले को दुकानदार ने पकड़ा चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के सदर बाजार की एक आभूषण दुकान से दूसरी बार फ्रॉड कर आभूषण की खरीदारी करने आये एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटायी की गयी। ग्रामीणों ने सूचना पर चेवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की। दुकानदार सुजीत कुमार ने बताया कि दो माह पहले बरबीघा के नसरतपुर निवासी एक युवक उसकी दुकान से साढ़े चार लाख का आभूषण खरीदा था। ऑनलाइन राशि का भुगतान किया था। लेकिन, 24 घंटे के अन्दर दी गयी राशि पुनः वापस ले ली गयी थी। इस संबंध में बैंक में शिकायत की गयी तो बताया गया कि साइबर फ्रॉड किया गया है। बुधवार को दूसरी बार उनके भाई सुनील कुमार की दुकान से उक्त युवक ने 75 हजार की सोने की चेन ली और ऑनलाइन पैसा भेजवाया। लेकिन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.