मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास से एक महिला अपनी सात साल की बच्ची के साथ गायब हो गई। वह मंगलवार दोपहर को आभूषण की खरीदारी के लिए घर से मोटी रकम लेकर निकली थी। उसे बैंक में अपने खाते का केवाईसी भी करना था। उसका भतीजा उसे बैंक के पास छोड़कर लौट गया। इसके बाद महिला गायब हो गई। उसके पति ने मामले की शिकायत अहियापुर थाने में की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के पास दो मोबाइल फोन है। शाम तक घर नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका में परिजनों ने उसके दोनों नंबर पर बात करनी चाही, लेकिन दोनों नंबर बंद आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। वहीं, आवेदन मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.