मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आभूषण कारोबारी परमानंद प्रसाद गुप्ता से 10 लाख के आभूषण ठगी के मामले में कोढा गिरोह पर पुलिस को शक है। फिलहाल, घटना में शामिल अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। इसके लिए अघोरिया बाजार से लेकर आमगोला के बीच लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया है। इसमें कई जगहों पर दोनों संदिग्ध दिखे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में कैद कुछ अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है, जो वारदात के समय इलाके में देखे गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के अपराधियों की पहचान और उसकी गिरफ्तारी कर पाना पुलिस के लिए चुनौती साबीत हो रही है। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.