मऊ, जनवरी 14 -- पूराघाट/घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव खाद गोदाम के पास एक दिन पूर्व मंगलवार की देर शाम असलहे के बल पर आभूषण कारोबारी से लाखों की लूट के मामले में पुलिस टीम ने जांच शुरु कर दिया है। वहीं पुलिस टीम संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही सीसी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की सुरागरसी में जुटी हुई है। घटना के बाबत एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जायेगा। कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला चंदनपुरा निवासी सर्राफा कारोबारी जितेन्द्र वर्मा का पिढ़वल मोड़ के पास आभूषण की दुकान है। नित्य की भांति मंगलवार की देर शाम को दुकान बंद करके अपने साथी कारोबारी के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोसी और कोपागंज थाना क्षेत्र की सीमा टड़ियांव खाद गोदाम के पास चार की संख्या में असलहे से ...