भदोही, जनवरी 9 -- भदोही, संवाददाता। भुगतान के नाम पर फर्जी यूपीआई ट्रांन्जेक्शन दिखा धोखाधड़ी करने के आरोपित दबोचे गए। बता दें कि ओमचन्द्र सेठ निवासी ईनारगांव, गंगापुर तलिया थाना कोईरौना ने गोपीगंज थाने में तहरीर दिया था। कहा था कि उनकी ज्वेलरी की दुकान जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर है। चार जनवरी को करीब तीन बजे दोपहर में दो अज्ञात बाइक सवार आए थे। दुकान से 48 हजार रुपये का सामान लिए और धनराशि के नाम पर यूपीआई का फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर चले गए। इसके बारे में बाद में खाता चेक करने पर पता चला। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। आरोपितों नितिन पांडेय निवासी डुगराहा थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर को कौलापुर-सेमराधमार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से एक जोड़ा चांदी का पायल एवं एक सोने की अंगूठी बरामद किया किया गया। आरोपित ने ...