जमशेदपुर, फरवरी 3 -- साकची बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में मंगलवार दोपहर ग्राहक बनकर आए एक चोर ने दुकान ने सोने की नथ चुरा ली। दुकानदार को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी को देखा। संचालक अक्षत ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे उनकी दुकान में एक ग्राहक आया था। ग्राहक ने नथ देखने के लिए मांगा। इसी बीच उसने कहा कि उसके पास एक पुराना सोने का नथ है जिसे वह बेचना चाहता है। इसी बीच उसने अपनी जेब में हाथ डाला और सोने की नथ चुरा लीं चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह चला गया। अक्षत ने बताया कि इसके पूर्व उसने आस पास के पांच दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया था। फिलहाल यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...