बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। जिले में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाने की रफ्तार सुस्त हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को जहां 44 लाख से अधिक लोगों की आभा आईडी बनानी है, वहीं अब तक 27 लाख लोगों की ही आईडी बन सकी है। इस तरह लगभग 62 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो पाया है और करीब 17 लाख लोग अब भी इससे वंचित हैं। आभा आईडी बनाने में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहर की स्थिति ज्यादा खराब मानी जा रही है। जिला स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में 11.84 लाख की आबादी के सापेक्ष अब तक केवल 4.57 लाख लोगों की ही आभा आईडी बन सकी है। यानी लगभग 60 प्रतिशत शहरी आबादी अब भी इससे दूर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में निजी अस्पतालों के सहयोग से आभा आईडी बनाने के काम में तेजी लाई जाएगी। - मरीज की आभा आईडी पर होगी मेडिकल डिटेल आभ...