कौशाम्बी, जनवरी 21 -- सम्राट उदयन सभागार में बुधवार को डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। उन्होंने मरीजों, गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति खंगाली और जरूरी निर्देश महकमे के जिम्मेदारों को दिये। आभा आईडी की खराब प्रगति पर उन्होंने सरसवां, कड़ा व नेवादा बीसीपीएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए तथा नाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.