अमरोहा, दिसम्बर 6 -- आभास महासंघ मिशन 24 कैरेट के संयोजन में शनिवार को बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर क्षेत्र के गांव झुंडपुरा में संकल्प दिवस यात्रा का समापन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लाल सिंह भूमेवालकर ने बाबा साहेब व बसपा संस्थापक काशीराम के अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया। समाज में शिक्षा, स्वरोजगार व संविधान को सुरक्षित रखने के साथ ही स्वाभिमान से जीने का संदेश भी दिया। इस दौरान एडवोकेट आलोक कुमार भारती, पंकज कुमार, सौवींद्र सिंह, सचिन कुमार, आशू कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...