मेरठ, फरवरी 8 -- जनसंपर्क अभियान के तहत उपभोक्ताओं को डिजिटल रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मनीष चोपड़ा के नेतृत्व में आबूलेन बाजार का दौरा किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी और महेश कुमार, अवर अभियंता परविंदर नरंग रहे। दूसरी ओर, एमडी रवीश गुप्ता ने बताया कि पश्चिमांचल के 14 जिलों में अभियान के दौरान 69462 उपभोक्ताओं ने भुगतान किया। 72058 उपभोक्ताओं ने प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराए। जिससे 1452.32 लाख राजस्व मिला। इधर, पश्चिमांचल में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड की 1,12,251 से बढ़कर शनिवार को 1,22,165 हो गई। आबूलेन पर अभियान के दौरान व्यापारियों व उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, निगेटिव बैलेंस रिचार्ज सिस्टम तथा यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड व उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान आबूलेन ...