फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। बिजली विभाग की लापरवाही कभी भी राहगीरों संग स्थानीय लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। कारण है कि शहर के अति व्यस्ततम चौराहे शादीपुर में खड़ा लोहे का जर्जर पोल जिसके सहारे तारों में करंट दौड़ रहा है। सड़क किनारे लगे लोहे का बिजली पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। आलम यह है कि पोल नीचे से पूरी तरह खोखला हो गया है जो नाममात्र के सहारे से टिका खड़ा है। ऐसे में तेज हवा या हल्की टक्कर से इसके गिरने का खतरा बना हुआ है। नीचे से खराब हो चुके इस पोल में अब मजबूती नहीं बची है जिससे इस पोल के कभी भी गिरने से इंकार नहीं किया जा सकता। यह हाल तब है जब शादीपुर चौराहे से प्रतिदिन सैकड़ो वाहनों के साथ ही हजारो राहगीरों का आवागमन होता रहता है। वहीं इस मार्ग से विद्यालय वाहनों के साथ ही बच्चों का भी आवागमन होता है। इतना ही नहीं जिस सड़क क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.