नोएडा, फरवरी 14 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। आबादी भूखंडों का लाभ देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 60 गांवों में 4000 से अधिक किसानों की पात्रता तय कर ली है। जल्द ही सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इस साल सभी पात्र किसानों को भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। वहींए पूर्व में जिन किसानों की पात्रता तय की गई थी, उन्हें क्रमवार भूखंड आवंटित किए जा रहे हैं। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को आबादी भूखंड आवंटित करने के लिए पात्रता तय करने का काम पिछले लगभग चार सालों से बंद पड़ा था। शासन के दिशा निर्देश पर अब इसमें तेजी आ गई है। अपनी मांगों को लेकर जिले के किसानों ने बड़े स्तर पर आंदोलन किया था। इस पर शासन ने संज्ञान लिया है। प्राधिकरण अधिकारी मुताबिक, 60 गांवों में कैंप लगाकर 4000 से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.