लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- मान्यौरा के ग्राम सैदापुर भाऊ में मोबाइल टावर लग रहा है। शनिवार को फरधान के मन्यौरा से कई ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और आबादी में टावर लगाने के विरोध में जिलाधिकारी से शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के बीच में टावर लगाए जाने से रेडिएशन संबंधित बीमारी हो सकती है। यह हम लोगों के लिए खतरा बन जाएगा। इस दौरान निशांत, पियूष, हरिओम, नवनीत सुशील सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...