बिजनौर, फरवरी 24 -- नांगलसोती। नांगल में आबादी के समीप हो रहे मिट्टी के खनन को वन विभाग की टीम ने रुकवाकर खनन कर रहे लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। नांगल में बाल्मीकि बस्ती के समीप से मिट्टी उठाकर एक ईंट भट्ठे पर डाली जा रही थी। कुछ लोगों द्वार प्रशासनिक व वन विभाग के अधिकारियों से वन परिक्षेत्र में खनन की शिकायत की गई। सोमवार शाम राजगढ़ वन रेंज के रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मिट्टी के खनन को रुकवा दिया। रेंजर ने बताया कि वन परिक्षेत्र के 100 मीटर की दूरी तक मिट्टी का खनन नहीं किया जा सकता है। जांच में यदि वन क्षेत्र में खनन पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.