कुशीनगर, जनवरी 8 -- तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील मुख्यालय पहुंचे महुअवा देवरिया गांव के ग्रामीणों ने बांसफोड़ समाज के लोगों द्वारा आबादी एवं खुले में सुअर छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में सुअर पालन को लेकर उत्पन्न हो रही समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुंचे महुअवा देवरिया के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के ही बांसफोड़ बिरादरी के कुछ लोगों द्वारा खुले में एवं आबादी के बीच सुअर छोड़े जा रहे हैं। इससे गांव की फसल नुकसान होने के साथ ही ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। सुअर खेतो...