मेरठ, अप्रैल 5 -- सरधना। जिस फैक्ट्री में आग लगी यह आबादी के बीच है। फैक्ट्री की दीवारें टीन शेड की थी। लपटों ने आसपास के कई मकानों को चपेट में ले लिया। लोगों ने घरों से भागकर जान बचाई। सरधना में जगह-जगह दोना पत्तल और पावरलूम फैक्ट्रियां हैं। अधिकांश फैक्ट्रियां आबादी में हैं। इनके संचालन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इन फैक्ट्री संचालकों को ऊर्जा निगम, फायर विभाग की एनओसी कैसे मिल जाती है। बिना एनओसी भी कई फक्ट्रियां चल रही हैं। कई फैक्ट्री संकरी गलियों में चल रही हैं। यहां अग्निशमन यंत्र भी नाममात्र के होते हैं। आग के बाद गुल हो गई मोहल्ले की बिजली सरधना। आदर्शनगर में आग की चपेट में आकर ऊर्जा निगम की बिजली लाइन भी जल गई। कई घरों के मीटर भी फुंक गए। पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार को दिनभर बस्ती में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। ऊर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.