लखीमपुरखीरी, मई 19 -- कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र में बाघिन शावकों के साथ ढाका गांव के पास आवादी के निकट पहुंच गई। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। मैलानी वन रेंज में जटपुरा बीट में ढाका गांव के पास अक्सर बाघ आबादी के करीब पहुंच जाता है। कई बार तो आबादी के बीच पहुंच गया। कई जानवरों को निवाला बन चुका है। कई लोगों की जान जा चुकी है। जिससे लोग दहशत में हैं। शनिवार की आधी रात एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ ढाका गांव के पास दिखाई दी। लोगों ने शोर मचाया तब वह बरौछा की तरफ चली गई। प्रधान रामकिशन का कहना है कि सूचना वन विभाग को दी गई। वन दरोगा राजाराम तिवारी मौके पर पहुंचे और लोगों को सजग रहने को कहा है। खेतों में आप की मौजूदगी से लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। जिससे जानवरों के चारे से लेकर खेती किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.