मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- साहेबगंज, हिसं। अतिपिछड़ा-अनुसूचित वर्ग संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को जिराती टोला मंदिर परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती को लेकर सेमिनार हुआ। इसका संचालन डॉ. अजीमुल्लाह अंसारी ने किया। इस दौरान डॉ. आंबेडकर एवं सामाजिक आर्थिक क्रांति में आरक्षण की भूमिका पर वक्ताओं ने कहा कि आबादी के अनुसार अतिपिछड़ा और अनुसूचित वर्ग को हक मिलना चाहिए। मौके पर बिंदा महतो, सत्यनारायण महतो, भूपाल भारती, रामनाथ पासवान, शम्भू पासवान, रामबालक सहनी, शम्भू साहा, शिवराम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.